Thursday , 17 April 2025

banners

राज्यपाल ने किया मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माउंट आबू स्थित मेजर शैतान सिंह पार्क में बुधवार को मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री मिश्र ने मेजर शैतान सिंह की वीरता, साहस और देश के लिए किए बलिदान को स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री जीतू राणा भी उपस्थित रहे।

Read More »

शिवगंज के नवीन नगर पालिका भवन का लोकार्पण लोकतंत्र के सशक्तीकरण में स्थानीय निकायों की महती भूमिका- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि लोकतंत्र के सशक्तीकरण में स्थानीय निकाय संस्थाओं की महती भूमिका है। उन्होंने जमीनी स्तर पर जनता की नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को सिरोही जिले के शिवगंज में नवीन नगर पालिका भवन के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहरों में जल संरक्षण की संस्कृति विकसित किए जाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के निवासी पानी की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए आरम्भ से ही जागरूक रहे हैं। आधुनिक समय में भी …

Read More »

पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को आबूरोड में नगर सुधार न्यास आबू द्वारा विकसित गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए सभी की ओर से मिलकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद श्री देवजी भाई पटेल, श्री नीरज डांगी और विधायक आबू पिंडवाड़ा श्री समाराम गरासिया की भी विशेष उपस्थिति रही। राज्यपाल सोमवार प्रातः माउंट आबू से सड़क मार्ग द्वारा आबू रोड पहुंचे। वहां पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने पुस्तकालय भवन के लोकार्पण के बाद वहां विकसित …

Read More »

दैनिक भास्कर द्वारा ’एजूकेशन एक्सीलेंस 2023’ समारोह आयोजित मीडिया संविधान की संस्कृति के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करे- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि लोगों को सूचना संपन्न करने के साथ ही उन्हें वैचारिक रूप में सुदृढ करना भी मीडिया का दायित्व है। उन्होंने संविधान की संस्कृति के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करने में मीडिया से योगदान करने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ’एजूकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2023’ समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ प्रेस को इसीलिए कहा जाता है क्योंकि यह आम जन को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी सजग करता है। उन्होंने …

Read More »

राज्यपाल से विधायक श्री गर्ग की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को माउंट आबू राजभवन में जालोर विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल से विधायक श्री गरासिया की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को माउंट आबू राजभवन में विधायक श्री समाराम गरासिया ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल ने स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरुआत की श्रेष्ठ भारत स्वच्छ भारत को सफल बनाने के लिए स्वच्छता को आदत बनाएं आबू वासी- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को माउंट आबू में नक्की झील के पास राम जानकी उद्यान के पास के वॉकवे से स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरुआत की। उन्होंने इससे पहले झील के किनारे स्थित उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण स्वच्छता के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने झील के किनारे वॉक वे पर स्वयं झाड़ू लेकर साफ-सफाई करते हुए आबू वासियों को “श्रेष्ठ भारत स्वच्छ भारत” को सफल एवं साकार करने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को आदत बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक रूप से सुंदर माउंट आबू अपनी …

Read More »

राजभवन, माउंट आबू में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत राजस्थानी लोक संगीत, गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों से सराबोर हुए मेहमान

राजभवन, माउंट आबू में सोमवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। लोक कलाओं से सजी सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के लोक कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। आरंभ में राज्यपाल ने कलाकारों का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत भी किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत मांड राग में “पधारो म्हारे देस..” लोकगीत से हुई। गाज़ी खां कलाकार समूह के लोक कलाकारों ने बाद में सूफी और निर्गुण भजनों …

Read More »

राज्य चुनाव आयोगों के सम्मेलन का राज्यपाल श्री मिश्र ने किया शुभारम्भ निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें चुनाव आयोग- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में आमजन के विश्वास को मजबूत करने में निर्वाचन आयोगों की प्रभावी भूमिका है। उन्होंने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक कर चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने का आह्वान भी किया है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी कॉन्फ्रेंस हॉल में सुदृढ़ लोकतंत्र में राज्य चुनाव आयोगों की भूमिका विषयक सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वही लोकतांत्रिक संस्थाए सुदृढ़ होती हैं जहां नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता होती है और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव ही इसका …

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधारोपण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को माउंट आबू राजभवन में पौधारोपण कर वन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत की। राज्यपाल ने आमजन को अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से माउंट आबू राजभवन परिसर में जरखंडा के पांच पौधे रोपे। इस अवसर पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी से कार्य किए जाने पर जोर दिया।

Read More »